फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल बोले: इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, सभी 10 सीटें जीतने का किया दावा

Sun, 23 Jun 2024 09:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही। साथ ही दावा किया कि इंडिया गठबंधन सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगा।
विज्ञापन
एक होटल का शुभारंभ करते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय महासविच शिवपाल सिंह यादव ने मिलकर उपचुनाव लड़ने का का दावा किया। उन्होंने कहा कि सभी 10 सीट पर इंडिया गठबंधन ही जीत दर्ज करेगा। शहर के होटल का शुभारंभ करने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली की जांच में सरकार देरी कर रही है। जब पेपर लीक हुआ था। तभी जांच करा कर दंडित किया जाना चाहिए था। भाजपा की सरकार में हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

विज्ञापन


करहल सीट पर प्रत्याशी घोषित करने को लेकर कहा कि जल्द घोषणा की जाएगी। लोकसभा चुनाव की तरह यूपी में विधानसभा की 10 सीटों के उपचुनाव में इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। सभी 10 सीटों को जीत कर रिकॉर्ड भी बनाएगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को यूपी में मिली कामयाबी से सपा और सहयोगी कांग्रेस दल के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं। यह उत्साह आने वाले दिनों में यूपी में होने वाले 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर भी व्यापक पैमाने पर नजर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें