सीपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
दंपती ने राजेश पर उनकी बेटी की हत्या करने की आशंका जताते हुए अहिरवां चौकी पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उन्हें टरका दिया। रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई। सीपी के आदेश पर पुलिस ने राजेश और उसके साथ रह रही कोमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कपड़े दिलाने के बहाने बच्चों को भी ले गया
एक जून को राजेश घर आया और दोनों बच्चों को कपड़े दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। दंपती जानकारी करने अहिरवां पहुंचे, जहां राजेश के कमरा खाली करने की जानकारी हुई। किसी तरह पता लगाकर उसके नए पते पर पहुंचे, तो राजेश किसी दूसरी महिला के साथ रहता मिला।