फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोखिम में डाली जान: चलती ट्रेन से बच्चे संग कूदी महिला, पायदान में फंस गया था पैर, RPF सिपाही ने दौड़कर बचाया

Sat, 04 Mar 2023 06:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर सेंट्रल पर चलती ट्रेन से बच्चे संग कूदी महिला की जान आरपीएफ सिपाही ने बचा ली। दरअसल, बालामऊ पैसेंजर की खाली रेक में महिला दूसरी ट्रेन समझकर चढ़ गई थी। वहीं, ट्रेन का कोच खाली देख आशंकित होने पर कूद गई।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गलती से दूसरी ट्रेन पर चढ़ी महिला बच्चे संग चलती ट्रेन से कूदी और गिर पड़ी। गनीमत रही कि वहां मौजूद जीआरपी के सिपाही शिलेंद्र सिंह ने उसकी और बच्चे की जान बचा ली। ग्वालियर से अपने रिश्तेदार के पास उन्नाव जाने के लिए दो बच्चों के साथ रचना श्रीवास्तव कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थीं।

विज्ञापन

वॉशिंग लाइन से धुलकर प्लेटफार्म नंबर एक पर आई बालामऊ पैसेंजर की खाली रैक में वह चढ़ गईं। अंदर कोई भी यात्री न होने और ट्रेन के उल्टी दिशा में होने पर उन्हें आशंका हुई, जिससे वह चलती ट्रेन से कूद गईं और फिसलकर गिर पड़ीं। उसे और उसके बच्चे की आरपीएफ ने जान बचा ली।
दोपहर लगभग एक बजे भिंड, ग्वालियर निवासी रचना देवी अपने छह और डेढ़ साल के दो बच्चों के साथ ग्वालियर से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंची। इंक्वायरी में जानकारी की तो पता चला कि एक नंबर पर ट्रेन आएगी। इस दौरान वह प्लेटफार्म पर खाली खड़े बालामऊ पैसेंजर के रैक में चढ़ गई।

विज्ञापन

आशंका में बच्चे के साथ कूद पड़ी महिला
बालामऊ पैसेंजर का रैक उन्नाव की ओर न चला, तो महिला को आशंका हुई। वह बच्चों संग दरवाजे फिर लौट आई। ट्रेन स्पीड पकड़ चुकी थी। सफाई के लिए ट्रेन का रैक झकरकटी वाशिंग लाइन को चल दिया था। महिला बिना सोचें नीचे उतरने को पहले बड़े बेटे रोमी को नीचे कुदाया।

पायदान में फंस गया था पैर
इसके बाद छोटे बेटे को गोद में लेकर प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन से कूदी। महिला का पायदान में पैर फंसा, तो हाथ से बच्चा छिटककर प्लेटफार्म पर गिरा और रचना श्रीवास्तव खुद पायदान और प्लेटफार्म के बीच के खाली स्थान में फंसकर रगड़ने लगी।
विज्ञापन

आरपीएफ सिपाही ने दौड़कर बचाया
वेंडरों ने नजारा देख चिल्लाया, तो सामने खड़े जीआरपी सिपाही शिलेंद्र ने दौड़ लगा महिला का हाथ पकड़ खींच लिया। महिला सकुशल बाहर निकली। जीआरपी प्रभारी आरके द्विवेदी ने बताया कि महिला घबरा गई थी। उन्हें पानी पिलया गया। सामान्य होने पर उन्नाव जाने वाली ट्रेन में बैठाकर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें