फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गलतफहमी’ ले सकती थी जान: दूध समझकर पी लिया कीटनाशक, दो बच्चों का हालत गंभीर, खेत में हो रहा था छिड़काव

Sat, 04 Mar 2023 06:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के जरेरा गांव में दो बच्चों ने दूध समझकर कीटनाशक पी लिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि खेत में बैंगन की फसल में दवा का छिड़काव हो रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में एक किसान अपने बैंगन की खेती में दवा का छिड़काव कर रहा था । दवा का घोल एक बाल्टी में खेत के किनारे रखा हुआ था। इसी बीच दो बच्चे वहां पर पहुंचे, जिन्होंने दूध समझ करके उसे पी लिया।

विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के जरेरा गांव निवासी रिंकू खेत में खड़ी बैंगन की फसल को सुरक्षित करने के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। कुछ सफेद रंग का घोल बाल्टी में बनाकर खेत के किनारे रख दिया था। 
रिंकू के मुताबिक इसी बीच उसका चार वर्षीय पुत्र सार्थक गांव के ही प्रमोद के पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक के साथ खेत पहुंच गए। खेत के किनारे बाल्टी में रखे कीटनाशक के घोल को सफेद कलर होने के कारण दूध समझकर पी लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन

तत्काल दोनों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, यहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि दोनों बच्चे खतरे के बाहर हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार बच्चों ने धोखे से कीटनाशक पी लिया। बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

परिजन बोला-धोखे से पी लिया कीटनाशक
दोनों बच्चों के परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे खेलते-खेलते खेत पहुंच गए थे। यहां रखे कीटनाशक को दूध समझकर पी लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। हमने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें