फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला की मौत, उल्टी दस्त से पीड़ित नौ मरीज भर्ती

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुखार पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, उल्टी-दस्त से पीड़ित नौ मरीजों को भर्ती किया गया है। शुक्रवार को ओपीडी में डायरिया से पीड़ित 45 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील के गांव कुशलपुर निवासी सुरभि (38) पत्नी सौरभ को गुरुवार देर रात बुखार आने के साथ सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इस पर परिजन स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टर ने उपचार शुरू किया। शुक्रवार भोर पहर महिला की मौत हो गई।
उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों में नवाबगंज के हरिओम की दो साल की बेटी उन्नति, नासिरखेड़ा के अनूप का छह माह का बेटा अयान, बंदूहार निवासी गरिमा (13), एबीनगर के निशांत (25) बुद्धीखेड़ा की रूबी (20) सिंगरोसी की ज्योति (35), नंदाखेडा के संतोष (23), शांतिनगर के प्रकाश की बेटी प्रीती (15), आजादनगर के विश्वजीत (26) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें