फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में कच्ची दीवार गिरी: मलबे में दबकर प्रधान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 04 Sep 2021 06:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

ग्राम प्रधान रामादेवी की मौत की जानकारी से गांव में शोक व्याप्त हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक रामादेवी ने पहली बार ही ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था। उसने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रियासत अली को 17 वोटों से हराया था।
विज्ञापन
मलबे में दबकर प्रधान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम रमापुर कुंवरपुर में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर ग्राम प्रधान की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम रमापुर निवासी रामादेवी (30) रमापुर कुंवरपुर की ग्राम प्रधान थीं।
विज्ञापन


शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे रामादेवी घर में ही नहा रही थी। इसी दौरान नल के पास बनी कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में रामादेवी दब गई। चीख सुनकर परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से मलबा हटाकर रामा को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया।

पाली में चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रामादेवी को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के दो पुत्र सिद्धांत और पुष्कर हैं। पति शिवरतन कुशवाहा गांव में ही खेती करते हैं।
विज्ञापन


पहले ही चुनाव में मिल गई थी जीत
ग्राम प्रधान रामादेवी की मौत की जानकारी से गांव में शोक व्याप्त हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक रामादेवी ने पहली बार ही ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था। उसने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रियासत अली को 17 वोटों से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें