फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: पीएनबी में कैश काउंटर से 10 लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी फुटेज में टोपी और मास्क पहने युवक थैला ले जाते दिखा

Sat, 04 Sep 2021 04:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

पुलिस को शक है कि थैला लिए युवक के साथ जाता युवक भी उसका साथी हो सकता है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए हैं। छानबीन में टीमें लगा दी गई हैं। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैंक में चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में पंजाब नेशनल बैंक की सरायमीरा शाखा में कैश काउंटर से दिनदहाड़े दस लाख रुपये चोरी कर लिए गए। खुद कैशियर को चोरी की जानकारी दो घंटे बाद हो पाई। सीसीटीवी फुटेज में टोपी और मास्क पहने युवक रुपयों से भरा थैला लेकर निकलता दिखा है।
विज्ञापन


पुलिस को युवक के साथ एक साथी भी होने का शक है। पंजाब नेशनल बैंक की यह शाखा अशोक नगर मोहल्ले में है। शाम लगभग चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि बैंक में कैश काउंटर से दस लाख रुपये चोरी हो गए हैं। एसपी प्रशांत वर्मा समेत स्वॉट टीम पहुंची।

शाखा प्रबंधक सुनील कुमार पाल ने पुलिस को बताया कि कैशियर अभय को एक ग्राहक को रुपये देने थे। वह दस लाख रुपये रखे थैले को खोजने लगे, लेकिन थैला नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक टोपी और मास्क पहने अंदर आता और करीब एक घंटे बाद थैला लेकर बाहर निकलता दिखाई दिया।
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि थैला लिए युवक के साथ जाता युवक भी उसका साथी हो सकता है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए हैं। छानबीन में टीमें लगा दी गई हैं। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें