पुलिस के मुताबिक बरामद कार का मालिक अंकुर है। मगर रजिस्ट्रेशन मथुरा जिले का है। गाड़ी राधारमण के नाम पर है। अंकुर ने एक वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन पेमेंट कर कार ली थी। लेकिन कार के पेपर अपने नाम क्यों नहीं कराए। पुलिस कार के संबंध में भी पड़ताल कर रही है।
कानपुर में पीएम की रैली में हिंसा की साजिश रचने वाले सपा नेताओं ने पत्थरबाजी के लिए चार लोगों को भी बुुलाया था। सभी को एक-एक हजार रुपये दिए थे। घटना से पहले शराब भी पिलाई गई थी। उसके बाद कथित बवाल का वीडियो बनाकर वायरल किया। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है।
विज्ञापन
पांच सपा नेताओं के अलावा अंश, जितेंद्र, गौरव और अरुण के नाम सामने आए हैं। अंश व जितेंद्र गिरफ्तार हो चुके हैं, अन्य दो फरार हैं। सपा नेता निकेश कुमार जितेंद्र व अंश का परिचित है। उसी ने मंगलवार की सुबह इन चारों को बुलाया था।
अंश ने पूछताछ में बताया कि उससे कहा था कि प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होना है। इसलिए वह सुबह नौबस्ता पहुंच गया। यहां पर निकेश व अन्य सपाइयों ने ठेके पर शराब पिलाई। उसके बाद बताया कि एक कार आएगी उस पर पथराव कर नारेबाजी करनी है। इसके लिए सभी को एक-एक हजार रुपये भी दिए। नशे में धुत इन चारों ने वही किया जो सपा नेताओं ने कहा।