फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली में हिंसा की साजिश: दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पांचों सपा नेताओं को भेजा जेल

Fri, 31 Dec 2021 10:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस ने सभी आरोपियों के मोबाइल खंगाले। अंकुर के मोबाइल से ही वीडियो बनाया गया था। आरोपी ने ये वीडियो सपा नेताओं से संबंधित कई व्हाट्सएप ग्रुपों पर शेयर किया था। इन ग्रुपों में आसपास के जिलों के तमाम नेता भी जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : YakobchukOlena
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में हिंसा की साजिश रचने वाले सपा (अब निष्कासित) के पांच नेताओं को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। दूसरी तरफ पुलिस ने वारदात में शामिल नेताओं के दो अन्य शागिर्दों को गिरफ्तार किया है, जो प्रदर्शन में शामिल थे। दो अन्य की तलाश है।
विज्ञापन


निराला नगर रेलवे ग्राउंड पर मंगलवार को प्रधानमंत्री की रैली थी। इस दौरान हमीरपुर-सागर हाईवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कुछ सपाइयों ने पुतला फूंक भाजपा की झंडा व पोस्टर लगी कार में तोड़फोड़ की। पुलिस के अनुसार कार सपाइयों की थी उन्होंने रैली के दौरान हिंसा फैलानी की साजिश रची थी।

पुलिस ने सपा नेता सचिन केसरवानी, सुकांत शर्मा, अंकुर पटेल, अभिषेक रावत व निकेश कुमार को गिरफ्तार कर साजिश का खुलासा किया था। पुलिस का दावा है कि रैली में हिंसा भड़काने के लिए घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया गया था।
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस ने बिधनू के द्विवेदी नगर निवासी अंश उर्फ शिब्बू व जितेंद्र को गिरफ्तार किया। वारदात के वक्त ये दोनों घटनास्थल पर थे। नारेबाजी कर पथराव करते वीडियो में कैद हुए थे। पुलिस को साजिश में शामिल गौरव और अरुण नाम के  दो लोगों का भी पता चला है।

अरुण जितेंद्र का सगा भाई है। ये दोनों भी द्विवेदी नगर में ही रहते हैं। एडिशनल सीपी कानून-व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि जिनके नाम सामने आए हैं उनकी भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। अगर किसी और लोगों की भूमिका इसमें पाई जाती है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। 

सपा नेताओं के व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल किया था वीडियो
पुलिस ने सभी आरोपियों के मोबाइल खंगाले। अंकुर के मोबाइल से ही वीडियो बनाया गया था। आरोपी ने ये वीडियो सपा नेताओं से संबंधित कई व्हाट्सएप ग्रुपों पर शेयर किया था। इन ग्रुपों में आसपास के जिलों के तमाम नेता भी जुड़े हुए थे। वारदात से पहले आरोपी व्हाट्सएप चैट से बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने इसको साक्ष्य के तौर पर इकट्ठा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें