फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, रुकेगा प्रमोशन

Thu, 08 Apr 2021 11:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- एक दरोगा, एक हेड कांस्टेबल और दो सिपाहियों का रुकेगा प्रमोशन, मिली प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिकरू कांड के दोषी चार और पुलिसकर्मियों पर बुधवार को कार्रवाई हुई। सभी को मिस कंडक्ट (प्रतिकूल प्रविष्टि) मिली। इन सभी का प्रमोशन भी रुक जाएगा। इसके अलावा जांच में कई और भी पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं मगर वो रिटायर्ड हैं। इन पर क्या कार्रवाई होगी यह तय नहीं हो सका है।
विज्ञापन


इसके लिए पुलिस अफसर विधिक राय लेंगे। विकास दुबे और उसके गैंग को शह देने और उनके साथ मिलीभगत करने वाले 50 से अधिक पुलिसकर्मी एसआईटी की जांच में दोषी पाए गए थे। कुछ दिन पहले ही पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई थी। ऐसे पुलिसकर्मियों की संख्या और बढ़ गई है।

एडिशनल एसपी शिवाजी शुक्ला की जांच में दरोगा दीवान सिंह, हेड कांस्टेबल लायक सिंह, सिपाही विकास और सिपाही कुंवर पाल सिंह दोषी पाए गए थे। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि अभी तमाम पुलिसकर्मी जो दोषी पाए गए हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें