फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर उलटी दिशा से आए वाहन, मुंगीसापुर में तीन घंटे जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
मुंगीसापुर अंडरपास पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
मुंगीसापुर। कस्बे में हाईवे पर आने के लिए दो किमी के चक्कर से बचने के लिए वाहन सवार विपरीत दिशा से आकर संकरे अंडर पास से निकलते हैं। शुक्रवार को पशुबाजार की वजह से अधिक वाहनों के उलटी दिशा से अंडरपास पर आने से जाम लग गया। इससे वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मशक्कत कर वाहनों को निकलवाया। करीब तीन घंटे तक जाम से वाहन सवार जूझते रहे।
विज्ञापन

कस्बे में हाईवे पर अंडर पास बना है। शुक्रवार को यहां साप्ताहिक पशु बाजार होने की वजह से व्यापारी व पशुपालक वाहनों पर पशुओं को लादकर आते हैं। डुबकी के पास हाईवे पर जाने के लिए क्रास बना है लेकिन पशुबाजार आने वाले लोडर व अन्य वाहन चक्कर से बचने के लिए हाईवे पर उलटी दिशा से आकर मुंगीसापुर अंडरपास से होकर निकलते हैं।
शुक्रवार की दोपहर में दोनों ओर से आए वाहनों के चलते संकरे अंडरपास में जाम लग गया। इससे सर्विस लेन पर वाहनों की कतार लग गई। वाहन सवार जाम में फंसकर परेशान हुए। हालात ये हुए कि साइकिल व बाइकें भी नहीं निकल सकीं। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंची और एक तरफ से वाहनों को निकलवाना शुरू किया।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे बाद अंडरपास से वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। कस्बे के मनोज, रघुनाथ व दीपक आदि ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को पशुबाजार लगती है। वाहनों को डुबकी क्रास से होकर हाईवे से निकलना चाहिए।
चक्कर बचाने में चालक वाहनों को उलटी दिशा से लेकर आते हैं। पुलिस की लापरवाही से हर शुक्रवार को यह समस्या होती है। डेरापुर थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल ने बताया कि जाम की स्थिति न बने इसके लिए उलटी दिशा से आने वाले वाहनों पर रोक लगाई जाएगी। नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें