उत्तर प्रदेश के औरैया में किसान की करंट लगने से मौत हो गई वहीं चित्रकूट में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों घटनाओं में पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
औरैया में खेत पर लगी सबमर्सिबल में करंट आने से किसान की मौत हो गई। राजू प्रधान (50) पुत्र अंगद सिंह निवासी बूढ़ादाना थाना दिबियापुर जनपद औरैया सुबह खेत पानी लगाने के लिए गया था। खेत पर लगी समर में करंट उतरने की वजह से वह चपेट में आ गया। उसे परिजन जिला अस्पताल चिचौली लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़वारा गांव में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। लव कुश पांडे (18) पुत्र शिवपूजन पांडे देर रात्रि साड़ी का फंदा बना कर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची रैपुरा पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।