फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का यूपी दौरा: कानपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू, शहीद पथ पर जाने से रोक

Thu, 26 Aug 2021 11:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से चार दिवसीय यूपी दौरे पर हैं। इस दौरान कानपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है वहीं राष्ट्रपति ने भी घंटों ट्रैफिक रोके जाने की पिछली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का उत्तर प्रदेश का चार दिवसीय दौरा आज से शुरु हाे रहा है। राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन पर कानपुर से जाने वाले भारी वाहन भी प्रभावित होंगे। पिछली बार राष्ट्रपति के कानपुर आगमन के दौरान महिला उद्यमी की घटना को देखते हुए राष्ट्रपति के विशेष निर्देश पर लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने सहायता नंबर जारी किए है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन और कार्यक्रमों को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। यह ट्रैफिक डायवर्जन कानपुर से लखनऊ आने वाले सभी वाहनों पर लागू होगा। लखनऊ ट्रैफिक विभाग ने बताया कि आज से चार दिन तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कानपुर से आने वाले भारी वाहन शहीद पथ पर नहीं जा पाएंगे। एम्बुलेंस को ट्रैफिक डायवर्जन से छूट मिलेगी। जाम में फंसने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबरों पर फोनकर सहायता मांग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नंबरों पर मांगे सहायता-
6389304141
6389304242
9454405155
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें