दरोगा विवाहित युवती से बोलता है कि... दोस्ती करोगी कि नहीं... इस पर युवती...नहीं अंकल कह अपना जवाब देती है। एडीसीपी अंकित शर्मा ने साढ़ थाने में तैनात रंगिन मिजाज दरोगा तेजवीर सिंह को निलंबित कर जांच एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला को सौंपी है। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
वायरल ऑडियो में पीड़िता के मुताबिक उसने प्रेम विवाह किया है। बताया शादी के बाद एक युवक ने उसे वीडियो कॉल पर बात की और उसका स्क्रीन वीडियो बना लिया। इसके बाद मिलने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। उसने जब मिलने से मना कर दिया तो वीडियो उसके पति को भेज दिया। जिसके बाद पति उसे आए दिन मारपीट करने लगे। इसी बात की शिकायत करने पर जांच हल्के के दरोगा तेजवीर सिंह से मिली। दरोगा तेजवीर सिंह ने तहरीर में लिखे फोन नंबर से नव विवाहिता को फोन कर बात करने लगा। जिस पर पति शक करने लगे और हमेशा मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।