मतदान तक परिक्रमा रहेगी जारी
इससे सड़कें संकरी हो गई हैं। अक्सर जाम लगता है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। समस्या बताने के लिए नेता ढूंढे नहीं मिलते। यहां पर मौजूद प्रेम, लालू यादव, मोहम्मद सलीम ने कहा कि अब तो शहर के लोग ही नेताओं के लिए मसीहा है। जब तक मतदान नहीं हो जाएगा, तब तक इनकी परिक्रमा जारी रहेगी।
मतदाता जीत और हार का गणित लगाने में जुटे
चुनावी चकल्लस में कई ऐसे लोग भी शामिल होते हैं कि जो चुनाव की भविष्यवाणी भी करते हैं और रणनीति भी बताते हैं। कौन प्रत्याशी जीतेगा और कौन हारेगा। हारेगा तो क्यों हारेगा और जीत क्यों रहा है। इन सभी के तर्क भी बिंदुवार दिए जाते हैं।
जो सीधे मुंह बात नहीं कर रहे थे, वह दिन में दो बार पैर छू रहे हैं
चुनाव में प्रत्याशी सोशल मीडिया (फेसबुक व्हाट्सएप ग्रुप) को अपना मजबूत प्रचार का जरिया बना रहे हैं। जनता के असली हमदर्द बनने और हमेशा दुःख सुख में साथ देने का वायदा भी कर रहे हैं। फेसबुक पर अपनी सुबह से लेकर देर रात तक के हर क्रिया कलाप शेयर कर रहे हैं।
लोग ले रहे हैं चटखारे
पैर छूने और हाथ जोड़कर अभिवादन करने समेत मदद करने की फोटो जरूर शेयर कर रहे हैं। इस समय प्रत्याशी अपने आप को लोगों के हितैषी और मददगार साबित करने में लगे हैं। हालांकि चुनाव के समय अचानक से बदले स्वभाव और नजरिया को लेकर लोग भी खूब चटखारे ले रहे हैं।