फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हमीरपुर में रंगरलियां मनाते मंदिर के महंत गिरफ्तार, नगर पालिका अध्यक्ष ने मंदिर से किया निष्कासित

Fri, 27 Aug 2021 05:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महंत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर यमुना नदी किनारे स्थित एक मंदिर के महंत को शुक्रवार के दिन रंगरेलियां मनाते ग्रामीणों ने पकड़ा है। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मेरापुर मोहल्ला के बाहर यमुना नदी किनारे प्राचीन शिव मंदिर है। जहां कई महंत रहते हैं। यहीं महंत धर्मदास भी कुटिया बनाकर रहते हैं। शुक्रवार को महंत की कुटिया में किसी युवती के होने की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महंत को रंगरलिया मनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

जिस पर ग्रामीणों ने महंत को कुटी के अंदर पकड़ कर जमकर पिटाई की। इसी बीच युवती मौका पाकर दो बाइक सवारों के साथ निकल गई। मामले की जानकारी होते ही नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कुलदीप निषाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के कहने पर महंत को मंदिर से निष्कासित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह महंत पिछले कई सालों से मंदिर की गद्दी संभाले है। जबकि दूसरे संत केवल मंदिर की पूजा अर्चना करते हैं। आरोपी महंत के खिलाफ पूर्व में भी दो मामले छेडख़ानी के आए थे, लेकिन ग्रामीणों ने महंत को चेतावनी देकर माफ कर दिया था।

अबकी बार इस गलती पर पूरा गांव एकजुट हो गया है। इधर घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महंत को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। सदर कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी तक इस मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

मंदिर परिसर में अब नहीं बचे लाखों मूल्य के चंदन के पेड़
ग्रामीणों ने बताया कि सिंहमहेश्वर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में चंदन के पेड़ लगे हुए थे। लेकिन धीरे धीरे करके चोर इन पेड़ों को काटकर ले गए। ग्रामीणों का आरोप है कि इन चोरियों में भी महंत का हाथ रहा होगा। लेकिन आज तक पुलिस इन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें