फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी घी के वादे पर पिघले दरोगा: शिकायतकर्ता को दी जाति सूचक गालियां, बातचीत का ऑडियो वायरल

Fri, 27 Aug 2021 01:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

वायरल ऑडियो में शिकायतकर्ता ने देसी घी पहुंचाने का वादा कर दिया तो वह पिघल गए और बोले एक घंटे में कमरे पर आकर मुझसे मिलो। शिकायतकर्ता और दरोगा की बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद के एक थाना का शिकायतकर्ता और दराेगा के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं दरोगा ने ऑडियो में अपनी आवाज होने से इनकार कर दिया है। शिकायतकर्ता ने फोन पर दीवान जी कह दिया तो दरोगा इस कदर भड़क गए कि जाति सूचक गालियां देने लगे।
विज्ञापन


जब शिकायतकर्ता ने देसी घी पहुंचाने का वादा कर दिया तो वह पिघल गए और बोले एक घंटे में कमरे पर आकर मुझसे मिलो। शिकायतकर्ता और दरोगा की बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर चर्चा शुरू हो गई। बात थाने पर पहुंची तो दरोगा ने ऑडियो में अपनी आवाज होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो बलीपुर के युवक और हल्का नंबर चार के दरोगा डीपी गौतम का बताया जा रहा है। फोन करने वाले ने दरोगा को दीवान कहकर संबोधित कर बताया कि झोपड़ी के पास मनोज नाम का युवक घूम रहा है। दीवान कहने से खफा दरोगा ने पहले फोन करने वाले को दरोगा व दीवान का अंतर समझाया फिर जाति सूचक गाली दी।

फोन करने वाले ने कई बार अनुरोध किया, कहा कि गलती से उसके मुंह से दरोगा की जगह दीवान निकल गया। दरोगा ने दूसरे पक्ष से निपटने के लिए उसे ईंट-पत्थर जमा करने की सलाह दी। फोन करने वाले ने कहा कि आप कमरे पर मिले, मैं खोया लेकर पहुंच रहा हूं। दरोगा ने खोया लेने से मना दिया, बोले देसी घी लेकर आओ।

उसने कुछ दिनों में देसी घी बनाकर देने का वादा किया, इस पर दरोगा जी पिघल गए और कहा कि एक घंटे बाद कमरे पर आकर मिलो। दरोगा डीपी गौतम ने बताया कि आवाज उनकी नहीं है। एसओ अंकुश राघव ने बताया कि वायरल ऑडियो के बारे में जानकारी हुई है। दरोगा से इस बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें