फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी से मुकरा प्रेमी, थाने में वार्ता के बाद हुआ राजी, मंदिर में हुआ विवाह

Wed, 30 Jul 2025 09:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
थाना परिसर में बने मंदिर में वरमाला पहनाते प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान निवासी युवती से पड़ोसी गांव के लड़के से संबंध हो गए। करीब दो साल बाद प्रेमी के शादी से मुकर जाने पर युवती के पिता ने पुलिस से शिकायत की। इसपर बुधवार को पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका व उनके परिजन को थाने बुलाकर आपसी वार्ता करवाई। परिजन के राजी होने के बाद दोनों ने परिसर में बने मंदिर में ही शादी कर ली।

विज्ञापन


उरसान निवासी सुजीत कुमार ने मंगलवार शाम को डेरापुर थाना में तहरीर दी। बताया कि बेटी कामिनी देवी का दो साल से अगवासी निवासी अलौकिक कुमार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जून माह में अलौकिक विजातीय होने की बात कह बेटी से शादी करने के वादे से मुकर गया। इससे बेटी परेशान रहने लगी है। पूछने पर बेटी ने आपबीती बताई। पुलिस ने बुधवार को प्रेमी युगल व उनके परिजन को थाने बुलवाया।

करीब दो घंटे तक चले आपसी वार्तालाप के बाद दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए। परिजन ने थाना परिसर में बने मंदिर में पुजारी सोमू मिश्र की मौजूदगी में दोनों की शादी करवा दी। इसके बाद दोनों पक्षों ने समझौता नामा भी लिखा। अपराध निरीक्षक परवेज अली ने बताया कि दोनों के परिजन थाने आए थे। इसके बाद स्वयं से शादी के लिए राजी हुए। थाना परिसर में शादी करने की जानकारी उन्हें दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें