फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सरसौल में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण, एसडीएम ने तय दर पर दिलवाई खाद, सचिव को चेतावनी

Wed, 30 Jul 2025 02:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल में उपजिलाधिकारी विवेक मिश्रा ने खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जहां अनियमितताएं मिलीं। उन्होंने सचिव को चेतावनी देते हुए किसानों को तय दर पर खाद दिलवाई और ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सरसौल में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सरसौल क्षेत्र में बुधवार को खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सोसाइटी सरसौल पर स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर, स्टॉक बोर्ड और रेट लिस्ट में अनियमितताएं पाई गईं। उपजिलाधिकारी विवेक मिश्रा ने सोसाइटी सचिव को शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने और किसानों की सूची में मोबाइल नंबर अपडेट करने के आदेश दिए।

विज्ञापन

निजी दुकानों पर किसानों से ओवररेटिंग की शिकायतें मिलने पर उपजिलाधिकारी विवेक मिश्रा खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों, जिनमें धर्मेंद्र, शिवचंद्र, पप्पू आदि शामिल थे, को अपने सामने निर्धारित मूल्य पर खाद दिलवाई और बिक्री सुनिश्चित कराई। उपजिलाधिकारी ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि तय दर से अधिक मूल्य पर खाद बेचते हुए पाया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें