फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर के घाटमपुर में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत

Thu, 06 Jan 2022 03:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में मौके पर ही कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मूसानगर रोड पर कृष्णा ढाबा के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे हादसे की जानकारी पर सीएचसी पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

कुरियां निवासी सियाराम कुटार का बेटा अभिषेक (21) गांव निवासी अपने दोस्तों राम सजीवन के बेटे जितेंद्र (25) और अशोक कुमार के बेटे अंकित सिंह (20) के साथ कार से गुरुवार को घूमने निकले थे। तीनों घर से फतेहपुर जिले के अमोली में मेला देखने की बात कह कर निकले थे। लेकिन अमौली जाने के बजाए तीनों इधर-उधर घूम रहे थे।
विज्ञापन


घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मूसानगर रोड के पास हथेरूआ  मोड़ के पास उनके कार पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीनों गांव के पदम सिंह की कार मांग कर निकले थे। कार अंकित चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें