फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: सांसद विशंभर प्रसाद सपा प्रत्याशी घोषित, पार्टी ने इस बड़ी सीट से उतारा निषाद प्रत्याशी

Sat, 22 Jan 2022 07:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

समाजवादी पार्टी ने फतेहपुर के अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र से राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद को प्रत्याशी उतारा है। सपा में चौथी बार राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी इनके पास है। इससे पूर्व ये सपा से दो साल के लिए राज्यसभा सांसद भी चुने गए। अब यह अयाह शाह विधानसभा सीट से ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा ने जिले में पहला प्रत्याशी घोषित किया। पार्टी ने अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र से राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद को प्रत्याशी बनाया है। विशंभर प्रसाद निषाद लगातार चौथी बार सपा के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।
विज्ञापन


विशंभर प्रसाद निषाद की शिक्षा एमए एलएलबी है। पहली बार यह 1991 में तिंदवारी से विधायक बने। 1993 विधायक बनकर मंत्री बने। 1996 में फतेहपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए। 1998 और 1999 में इसी सीट से चुनाव हारे।

2002 और 2007 में तिंदवारी से विधायक चुने गए और कैबिनेट मंत्री रहे। 2012 में इसी सीट से विधानसभा का चुनाव हारे। 2014 में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान सपा से दो साल के लिए राज्यसभा सांसद चुने गए।
विज्ञापन


इसके बाद 2016 में दोबारा छह साल के लिए राज्यसभा सांसद चुने गए। इसका कार्यकाल 16 जुलाई 2022 को खत्म होगा। इस दौरान यह राज्यसभा में मुख्य सचेतक भी हैं। सपा में चौथी बार राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी इनके पास है। अब यह अयाह शाह विधानसभा सीट से ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें