फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: ठगी का हुआ शक, युवक ने ठगों को सिखाया सबक, खाते की राशि सुरक्षित कर पुलिस को दी जानकारी

Sat, 11 Jun 2022 07:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उन्नाव जिले में मोबाइल फोन पर एक ऐप के जरिये लोन का ऑफर देखकर युवक प्रलोभन में आ गया। उसने आवेदन किया तो साइबर ठगों ने पहली बार उसके खाते में 4816 रुपये भेज दिए। इसके बाद उन्होंने ओटीपी भेजकर जानकारी देने की बात कही तो युवक को ठगी का शक हुआ। उसने सबसे पहले खाते की रकम सुरक्षित की और ऐप को डिलीट कर दिया।

विज्ञापन


अब ठग खुद ठगा सा महसूस कर उसे धमकी दे रहे हैं। युवक ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी है। कब्बाखेड़ा निवासी ऋषभ बाजपेई ने पांच जून को मोबाइल पर एक ऐप देखा। इसमें चार दिन के लिए ब्याज पर 11 हजार का लोन देने का ऑफर था। ऋषभ ने इस पर आवेदन कर दिया तो आधार कार्ड व बैंक अकाउंट नंबर लेकर उसके खाते में 4816 रुपये भेज दिए गए। एक दिन के लिए रुपये लोन देने और छह जून को ब्याज समेत रकम लौटाने की बात कही।

विज्ञापन

ठगों ने एक ओटीपी भेजने और इसकी जानकारी देने की बात कही तो  ऋषभ को ठगी का शक हुआ। इस पर उसने खाते में ठगों के दिए 4816 रुपये छोड़कर शेष राशि सुरक्षित कर ली। अगले दिन ठगों ने ओटीपी भेजा तो ऋषभ ने मना कर दिया। ऐप को डिलीट कर दिया। अब ठग अपने रुपये जाते देखकर उसे अलग-अलग नंबरों से धमकी दे रहे हैं। ऋषभ छह दिन से उन्हें टहला रहा है। शनिवार को ऋषभ ने सदर कोतवाली में प्रकरण की जानकारी दी है। बताया कि उसने ठगों से घर आकर रुपये ले जाने के लिए कहा है। कोतवाल ओपी राय ने कहा कि सर्विलांस के आधार ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें