फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Crime: मृत बेटी को गोद में लेकर थाने पहुंची मां, पुलिस से बोली- इसके पिता ने इसे मौत की नींद सुला दिया

Sun, 22 May 2022 07:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में छह माह की बच्ची की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में पत्नी से विवाद पर नशे में धुत युवक ने छह माह की बच्ची को चारपाई पर पटक दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची को मृत देख मां चीखी तो युवक भाग निकला। शव लेकर थाने पहुंची महिला ने पुलिस को पति की करतूत बताई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मौरावां थाना क्षेत्र के दरेहटा गांव निवासी सुरेंद्र चौरसिया नशे का लती है। वह अक्सर नशे में घर पहुंचता और पत्नी पिंकी से मारपीट करता है। शनिवार की रात लगभग 10 बजे वह नशे में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पत्नी पिंकी से विवाद हो गया। वह पत्नी को पीटने लगा।

खुद को बचाने के लिए पिंकी चारपाई पर सो रही छह माह की बेटी को छोड़कर घर के बाहर निकलकर पड़ोस के घर में छिप गई। बच्ची के रोने पर गुस्से में सुरेंद्र ने नशे की हालत में उसको चारपाई के पावे पर पटक दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बच्ची को मारने के बाद वह चारपाई के पास ही बैठ गया। सुबह पिंकी घर पहुंची तो बच्ची के चेहरे पर गहरी चोट और मृत देख चीख पड़ी। पुलिस के डर से आरोपी सुरेंद्र वहां से भाग निकला। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृत बच्ची को गोद में लेकर पिंकी थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पिंकी की तहरीर पर आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दहशत में बच्चों ने नहीं मचाया शोर
पिंकी की सुरेंद्र से दूसरी शादी है। पहले पति से उसे दो बच्चे आठ वर्षीय यश और सात वर्षीय आयुष हैं। घटना के समय दोनों दूसरी चारपाई पर सोये थे। पिता को गुस्से में देख दोनों बच्चे चारपाई से ही चिपके रहे। सुबह पिता के भागने के बाद बच्चों ने मां को पिता की करतूत बताई।

पिंकी ने बताया कि उसका विवाह पाठकपुर के धर्म चौरसिया से हुआ था। पिंकी के अनुसार पहला पति भी नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था। इस कारण उसे छोड़कर सुरेंद्र से शादी की थी। बताया कि सुरेंद्र पहले पति से भी ज्यादा अत्याचार करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें