Kannauj Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड परअंडर पास के दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह मनरेगा श्रमिकों ने शव पड़े देखे, तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मिले मोबाइल से संपर्क करने पर दोनों युवक कोतवली तिर्वा के अहेर गांव निवासी शैलेंद्र नागर और नागेंद्र बताए जा रहे हैं। अनुमान है कि बाइक से छिबरामऊ की तरफ जा रहे थे। हादसा तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडरपास के करीब हुआ।
इसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसके बाद सड़क किनारे खड़े बिजली पोल से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को सीएचसी में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।