फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: उमा भारती बोलीं- अब समाप्त हो चुका है सपा-बसपा का अस्तित्व

Sun, 31 Oct 2021 09:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उमा भारती ने कहा कि सपा-बसपा का अस्तित्व अब समाप्त हो चुका है। फर्जी मुद्दे बनाकर ये पार्टियां सुर्खियों में रहना चाहती हैं। भाजपा अपने बलिदान और संघर्ष के बाद खड़ी हुई है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती रविवार शाम कानपुर के बिठूर पहुंचीं। उमा भारती ने बताया गंगा किनारे प्रवास करने के लिए उन्होंने गंगोत्री से गंगा सागर तक पैदल यात्रा का संकल्प लिया था। इसके लिए 13 सितंबर 2019 को उन्होंने गंगोत्री से तीन कलशों के साथ यात्रा शुरू की, लेकिन ऋषिकेश में एक दुर्घटना के दौरान पैर में चोट आने और कोरोना काल शुरू होने के चलते यात्रा रोकनी पड़ी।
विज्ञापन


अब वाहन से यात्रा कर रही हैं। इसी क्रम में बिठूर पहुंची और गंगा दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का अस्तित्व अब समाप्त हो चुका है। फर्जी मुद्दे बनाकर ये पार्टियां सुर्खियों में रहना चाहती हैं।

भाजपा अपने बलिदान और संघर्ष के बाद खड़ी हुई है। रात में डाक बंगले में विश्राम करने के बाद सोमवार को गंगा स्नान करेंगी और आगे की यात्रा शुरू करेंगी। यहां किरण लोधी, दिलीप निषाद और धर्मेंद्र पाल ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें