फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: गैंगस्टर में हिंदू महासभा नेता का गैर जमानती वारंट जारी, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 31 Oct 2021 08:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

नेता को कुछ दिनों पहले तक सरकारी गनर मिला था। वह सरकारी गनर के साथ घूमते दिखाई देते थे। हालांकि कोर्ट से वारंट के बाद गनर को हटा लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर कोर्ट ने हिंदू महासभा के नेता का गैर जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस ने नोटिस चस्पा कर उनके परिवार को वारंट जारी होने की सूचना दी है। हालांकि नेता बेफिक्र होकर घूम और कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में कोतवाली पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


आईटीआई रोड निवासी मनोज त्रिवेदी हिंदू महासभा के प्रांतीय नेता हैं। उनके खिलाफ 2008 में गैंगस्टर का मामला दर्ज हुआ था। इस पर उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट से उनका स्टे आर्डर 27 फरवरी 2018 को खारिज हो गया था।

उन्हें जिले की गैंगस्टर कोर्ट से जमानत कराने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने गैंगस्टर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत होकर जमानत अनुबंध पत्र दाखिल करने की बात कही थी। जमानत अनुबंध पत्र दाखिल न होने के चलते 29 अक्तूबर को कोर्ट ने उनका गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन


पुलिस को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। जिसकी अग्रिम तारीख आज एक नवंबर कोर्ट ने लगाई है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मनोज त्रिवेदी की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिले हैं। एनबीडब्ल्यू की सूचना नोटिस के जरिए दी गई है। 
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले तक मिला था गनर 
नेता को कुछ दिनों पहले तक सरकारी गनर मिला था। वह सरकारी गनर के साथ घूमते दिखाई देते थे। हालांकि कोर्ट से वारंट के बाद गनर को हटा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें