फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया सड़क हादसे में घायल दो मजदूर हुए ठीक, डीसीएम-ट्राला भिड़ंत में 29 श्रमिकों की हुई थी मौत

Fri, 05 Jun 2020 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
औरैया सड़क हादसे में चली गई थी 29 मजदूरों की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर-इटावा हाईवे पर गांव चिरुहली के पास 16 मई को डीसीएम-ट्राला भिड़ंत में घायल दो श्रमिकों के ठीक होने पर शुक्रवार को सैफई अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर एडीएम (न्यायिक) एमपी सिंह ने सैफई पहुंचकर घायलों को दो एंबुलेंस से राजस्व निरीक्षकों व सुरक्षा कर्मियों के साथ उनके घर भिजवाया।
विज्ञापन


एडीएम ने दोनों श्रमिकों को राशन व लंच पैकेट आदि भी उपलब्ध कराया। इस भीषण हादसे में घायल अर्जुन कुमार पुत्र अनंत मेहतो निवासी साहिबगंज मुजफ्फरनगर बिहार व अरविंद कुमार पुत्र रामछत्तर चौहान निवासी देवरिया उत्तर प्रदेश को सैफई अस्पताल से आराम मिलने के बाद शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई।

अब सैफई में एक घायल श्रमिक भर्ती है, उसका इलाज हो रहा है। मालूम हो कि 16 मई को सड़क के किनारे खड़े डीसीएम में पीछे से तेज रफ्तार ट्राला ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में चून की बोरियों के नीचे दबने से दम घुटने से 26 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई थी, तीन ने बाद में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें