फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डामर कालाबाजारी के शक में दो टैंकर पकड़े, पुलिस ने दो चालकों व एक सहयोगी को हिरासत में लिया

विज्ञापन
सिकंदरा थाने में खड़ा डामर लदा टैंकर। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव के पास शनिवार को इटावा कानपुर हाईवे के करीब पुलिस ने डामर कालाबाजारी के शक में दो टैंकर पकड़े। दोनों टैंकर के चालकों व एक सहयोगी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हाईवे के समीप भयामऊ गांव में बावन बीघा तालाब है। सूखे तालाब की झाड़ियों में छिपकर खड़े दो टैंकरों को आग जलाकर गर्म करते समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। शनिवार तड़के सीओ रविकांत गौड़ ने पुलिस बल के साथ यहां छापा मारा।
यहां से पुलिस ने दोनों टैंकर के चालकों व एक सहयोगी को हिरासत में ले लिया। सीओ ने बताया कि मथुरा के सहार निवासी टैंकर चालक मिथुन सिंह व मथुरा के वृंदावन निवासी श्यामवीर सिंह को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

वहीं खोजाफूल गांव के एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है। मौके से नौ डामर भरे व 12 खाली ड्रम बरामद हुए। पूछताछ की जा रही है। कालाबाजारी की पुष्टि पर कानूनन कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें