फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से और दो लोगों की मौत, छह नए मरीज भर्ती

विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में रविवार को बुखार पीड़ित दो बुजुर्गों की मौत हो गई। दोनों को दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर शव गांव ले गए। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। जिले में बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

रसूलाबाद के अमरोहिया गांव निवासी हरदयाल (70) को दो दिन से बुखार आ रहा था। रविवार को उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसपर परिजन शव गांव ले गए। वहीं, मंगलपुर के राजपुर निवासी किसान हरीराम (65) को दो दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर पुत्र कुलदीप उन्हें झींझक सीएचसी ले गया। वहां से रविवार सुबह उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर श्रीप्रकाश ने मृत घोषित किया। परिजन पोस्टमार्टम से इन्कार कर शव गांव ले गए। जिले में डेंगू व बुखार से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, रसूलाबाद सीएचसी में रविवार को बुखार पीड़ित तीन मरीजों को भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल में छह बुखार पीड़ित आए। इनमें से अकबरपुर के कमीर गांव निवासी रामलखन की बेटी शिखा (7) व दो अन्य लोगों को भर्ती कर लिया गया। जांच में शिखा मलेरिया पीड़ित पाई गई। इसकी जानकारी पर मलेरिया विभाग की टीम ने कमीर में कीटनाशक का छिड़काव कराया है।
---
बुखार फैलने की सूचना पर संबंधित गांवों में मलेरिया विभाग के कर्मी जाकर कीटनाशक छिड़काव करा रहे हैं। इसके साथ ही डेंगू लार्वा पनपने वाले स्थानों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एपी वर्मा, जिला संक्रामक रोग प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें