फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू में 19 को मनाई जाएगी तुलसीदास जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में सनातन सेवा सत्संग समिति एवं श्रीमद्भगवद् गीता वैदिक न्यास के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को चतुर्दश गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि तुलसी चौक पर स्थापित गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा का विधिवत पूजन होगा। विद्यार्थियों की ओर से विनय पत्रिका के भजनों की प्रस्तुति और तुलसीदास के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


समारोह में राष्ट्र उत्थान में श्रीमद्भगवद्गीता एवं श्रीरामचरितमानस की भूमिका विषय पर संगोष्ठी होगी। मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती और रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी निर्विकल्पनंद होंगे। विशिष्ट अतिथि दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार से डॉ. आशीष गौतम रहेंगे। भागवत आचार्य योगेश महाराज के सहयोगियों की ओर से सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। प्रेस वार्ता में डॉ. उमेश पालीवाल, आचार्य सुधीर मिश्र, डॉ. राजेश द्विवेदी, अजय कुमार मिश्रा, अनिल कुमार गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें