सिपाही अनीता बनीं मिशन शक्ति की ब्रांड एंबेसडर
- फोटो : अमर उजाला
ट्रक चालक की सिपाही बेटी अनीता मिशन शक्ति की ब्रांड एंबेसेडर बन गई हैं। उन्हें प्रदेश के 75 जिलों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों में वरीयता देते हुए प्रदेश सरकार ने यह उपाधि दी है। मिशन शक्ति के लिए होर्डिंग में उनकी तस्वीर प्रदेश के हर कोने में लगाई गई है।
अनीता को यह उपलब्धि जिले में तैनाती के दौरान किए गए कामकाज पर मिली चर्चा का परिणाम माना जा रहा है। इस समय वह लखनऊ में तैनात हैं। सुल्तानपुर के कादीपुर गांव निवासी ट्रक चालक केदारनाथ यादव ने तीन बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ ही संस्कार भी दिए।
वर्ष 2016 में उनकी छोटी बेटी अनीता यादव को सिपाही पद पर नियुक्ति मिली। पहली तैनाती उन्नाव के सदर कोतवाली में मिली। दो साल उन्नाव में रहने के दौरान अनीता ने कर्तव्यों का बखूबी पालन किया।
उसने गरीब बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने की मुहिम भी चलाई। सदर कोतवाली के पास डेरा डालकर रहने वाले खानाबदोश परिवारों के बच्चों पर अनीता अपनी कमाई का कुछ अंश खर्च करने लगीं।