फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे में फुंक गया ट्रांसफार्मर, डेढ़ सौ घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। कस्बे में महाविद्यालय के पास सोमवार को नया ट्रांसफार्मर रखने के दो घंटे बाद ही फुंक गया। डेढ़ सौ घरों की बिजली गुल हो गई। शनिवार को ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद सोमवार को नया रखा गया था।
विज्ञापन

कस्बे में झाऊलाल गजोधर प्रसाद पीजी महाविद्यालय के पास 25 केवी का ट्रांसफार्मर रखा है। इससे केशव नगर व विकास नगर के करीब डेढ़ सौ घरों की बिजली आपूर्ति होती है। लोड अधिक होने पर लोग यहां 63 केवी का ट्रांसफार्मर रखे जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर से अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखने का फैसला नहीं लिया गया है। शनिवार शाम को करीब सात बजे 25 केवी ट्रांसफार्मर फुंक गया। लोगों ने उपकेंद्र में सूचना दी।
सोमवार को नया ट्रांसफार्मर रखा गया। तेल गर्म करने के बाद दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई। करीब दो घंटे बाद ही नया ट्रांसफार्मर धमाके के साथ फुंक गया। शनिवार से बिजली किल्लत झेल रहे लोग फिर से ट्रांसफार्मर फुंकने को लेकर मायूस हो गए। उमस भरी गर्मी में पंखा झलकर लोग राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। रात में अंधाकुप होने से दिक्कत बढ़ गई है। जेई सुभाष चंद्र ने बताया कि स्टोर से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है। बुधवार को बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें