फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में ट्रक की टक्कर से हाईवे में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के जैनपुर में एक पेंट फैक्टरी के पास शनिवार सुबह कानपुर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। इससे ट्रैक्टर पलट गया। गंभीर रुप से घायल ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सैदलीपुर बरौर का रहने वाला था।
विज्ञापन

सैदलपुर निवासी दल्लू (47) बरौर के गल्ला आढ़ती जाकिर के यहां ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार सुबह भोर पहर वह ट्रैक्टर ट्रॉली में लाही लादकर कानपुर के लिए निकला। जैनपुर में पेंट फैक्टरी के पास पहुंचने पर हाईवे में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।
चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टर निशांत पाठक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस ने उसके परिजनों को दी। दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

इससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। एक ही लेन से वाहन निकलने लगे। जैनपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को तत्काल हटवा कर यातायात सुचारु करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें