फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो नामजद समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। देवर के साथ बाइक से क्षेत्र के एक गांव स्थित मायके आ रही विवाहिता को रास्ते में पांच युवकों ने रोक लिया। तमंचा व चाकू दिखाकर जेवर व नकदी लूट ली।
विज्ञापन

इसके बाद दो युवकों ने देवर को बंधक बना लिया वहीं महिला को खंडहर पशुचिकित्सालय में ले जाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी धमकी देकर फरार हो गए। एसपी से शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह उन्नाव जिले के बांगरमऊ में हुआ है। 22 सितंबर को विवाहिता अपने देवर के साथ बाइक से मायके आ रही थी। रात में करीब आठ बजे गांव से करीब दो किमी पहले खंडहर पशुचिकित्सालय के पास दो बाइकों पर आए पांच नकाबपोश युवकों ने उनकी बाइक जबरन रुकवा ली।
विज्ञापन

देवर-भाभी को तमंचा व चाकू दिखाकर मंगलसूत्र, सोने की चेन, पर्स में रखे 8850 रुपये छीन लिए। इसके बाद दो युवकों ने तमंचे व चाकू के बल पर देवर को बंधक बना लिया, जबकि तीन साथी विवाहिता को खंडहर पशुचिकित्सालय में ले गए। वहां उससे तीनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की
धमकी देकर बाइक से ककवन की ओर फरार हो गए। डर की वजह से विवाहिता व देवर ने उस समय घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। शुक्रवार को विवाहिता ने एसपी केके चौधरी से मिलकर पूरी घटना बताई और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी को युवती ने बताया कि बाइक स्टार्ट करते समय नकाब खुलने पर उसने दो युवकों को पहचान लिया जबकि एक बाइक का नंबर भी याद कर लिया।
एसपी के आदेश पर शनिवार को थाना पुलिस ने गहदेवा निवासी सत्येंद्र यादव व खेड़ा कुर्सी निवासी प्रदुम्न सिंह उर्फ लल्लू व तीन अज्ञात पर लूट, बंधक बनाने व सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें