फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई किशोरी से ट्रैक्टर चालक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर ट्रैक्टर चालक ने गांव की नाबालिग से दुष्कर्म किया। खेत पर पहुंचे पिता को नाबालिग ने घटना की जानकारी दी तो वह आरोपी के घर उलाहना देने गए। इस पर उसके परिजनों ने मारपीट की। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोपी फरार है। वहीं आरोपी की मां ने पीड़िता के पिता पर भी अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर 16 वर्षीय किशोरी खेतों में गई थी। वहां गांव का एक युवक ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहा था। उसने किशोरी को अकेला देखकर दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी के पिता खेतों में पहुंच गए तो आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के घर जाकर घटना के बाबत उलाहना दी। इस पर उसके परिजन झगड़े पर आमादा हो गए।
दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे। आरोपी की मां ने किशोरी के पिता पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा दिया। इससे विवाद की स्थिति और बढ़ गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें