फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ठगी की रकम अफ्रीका के बैंक में जमा करता था नाइजीरियन, व्यापार वीजा लेकर भारत आकर करता था पत्थर का काम

Sat, 14 Jan 2023 01:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नाइजीरियन ठग और साथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में 12 लाख की साइबर ठगी में तीन दिन पहले जेल भेजे गए नाइजीरियन नागरिक अर्नेस्ट संडे चार साल पहले मोरा व्यापार वीजा लेकर भारत आया था। वह दिल्ली के संतगढ़ में पत्नी संग रहकर पत्थर का काम करता था। लॉक डाउन में व्यापार चौपट होने पर उसने साइबर ठगी के लिए गैंग बनाया।
विज्ञापन


वह ठगी के रुपयों को अफ्रीका के बैंक में जमा करता था। इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ। क्राइम ब्रांच जल्द ही केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से दूतावास से संपर्क करने की तैयारी में है। 30 मई को अर्नेस्ट ने साथियों संग मिलकर रावतपुर निवासी प्रदीप कटियार को गिफ्ट भेजने के नाम पर 12 लाख 47 हजार रुपये ठग लिए थे।

पुलिस ने उसके साथ टीटू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गुरुवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों से बिठूर थाने में पूछताछ की। अर्नेस्ट ने पुलिस को बताया कि दो साल में उसके गैंग ने 50 से अधिक लोगों से करोड़ोें की ठगी की है। वह ठगी की रकम अफ्रीका के बैंक में ऑनलाइन ट्रांसफर करता था। उसकी पत्नी दिल्ली के एक होटल में काम करती है।

ठगी के रुपयों को विदेशी बैंक में भेजे जाने की जानकारी मिली है। इस मामले में केंद्रीय एजेंसियों से संपर्क कर कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।- आनंद प्रकाश तिवारी, जेसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें