इससे दिल्ली और अनवरगंज दोनों की मालगाड़ियां आ जा सकेंगी। अभी तक दिल्ली की तरफ से कानपुर में सीमेंट, मसाला और अनाज की रैक अनवरगंज-मंधना रेल लाइन होते हुए सीपीसी माल गोदाम पहुंचती है। इसके बन जाने से दिल्ली और झांसी-मुंबई की मालगाड़ियां सीधे कोपरगंज आ जा सकेंगी। इसके अलावा डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के बनने से भाऊपुर होते हुए मालगाड़ी सीपीसी गोदाम तक आ जा सकती हैं।
डीआरएम ने इंजीनियरिंग विभाग को निर्देशत किया है कि वह फिजिबिलिटी सर्वे कराकर रिपोर्ट दें। रिपोर्ट के बाद क्रॉस ओवर बनाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इससे अनवरगंज रूट पर मालगाड़ियां कम हो सकती हैं। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, निदेशक, कानपुर सेंट्रल