फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: चोरों ने जिला अस्पताल में एक साथ नौ घरों के तोड़े ताले, लाखों का माल किया पार

Wed, 29 Mar 2023 03:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में कई घरों में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में लगातार हो रही चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ चोरों ने जिला अस्पताल स्थित स्टाफ कॉलोनी में एक साथ नौ घरों को निशाना बनाया। चोर चार डॉक्टरों के घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। जबकि सीएमएस समेत पांच घरों में चोरी का प्रयास किया। एक साथ कई घरों में हुई चोरी से स्वास्थ्य कर्मी दहशत में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


चोरों ने जिन डॉक्टरों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है वह सभी जिले से बाहर हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल परिसर में ही डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के रहने के लिए कॉलोनी बनी हुई है। मंगलवार रात चोरों ने एक साथ नौ घरों को निशाना बनाया। चोर डॉ. सहदेव, डॉ. विद्यावती, ईएमओ डॉ. हरि माधव व डॉ. ज्ञानेंद्र के घरों का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए।

इन चारों घरों से लाखों रुपए का सामान व नगदी पार कर दी। इसके बाद सीएमएस डॉ. शक्ति बसु, डॉ. सतेंद्र साहू, डॉ. रविंद्र साहू, स्टाफ नर्स शिवकांती व महिला विंग में तैनात गार्ड संजीव के घर पर चोरी का प्रयास किया। बुधवार की सुबह स्वास्थ्य कर्मियों ने डॉक्टरों के घरों के ताले टूटे देख पुलिस व अन्य लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीएमएस समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। सीएमएस ने बताया कि चोरों ने आठ या नौ आवासों के ताले तोड़े हैं। कई आवासों से सामान चोरी हुआ है। जिनके आवासों में चोरी हुई है उनको बुलाया गया है। जिसके बाद लिस्ट बनाकर आंकलन किया जाएगा किसका कितना सामान चोरी हुआ है। एक साथ कई घरों में हुई चोरी से स्वास्थ्य कर्मी दहशत में हैं।

छुट्टी पर थे डॉक्टर व स्टाफ नर्स
बताया जा रहा है कि डॉ. सहदेव ट्रेनिंग के लिए लखनऊ के एसजीपीजीआई गए हुए हैं। जबकि डॉ. विद्या छुट्टी पर अपने घर लखनऊ गई हुई हैं। डॉ. हरि माधव, डॉ. ज्ञानेंद्र और स्टाफ नर्स शिव कांति भी छुट्टी पर थीं। जिसकी वजह से उनके भी आवास बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें