कुली बाजार निवासी एक महिला पति से तलाक ने मिलने पर ट्रेन से कटने पहुंच गई। आरपीएफ की सिपाही ने उसे बचा लिया और थाने ले आई। सूचना परर पहुंचे पति ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार है।
कानपुर में पारिवारिक कलह से परेशान कुली बाजार निवासी महिला ने बुधवार सुबह शौहर से झगड़ा कर तलाक मांगा। पति के मना करने पर महिला जान देने गोविंदपुरी स्टेशन की पटरियों के बीच जाकर खड़ी हो गई। ट्रेन आने से पहले वहां पहुंची आरपीएफ सिपाही नैंसी भीलवार उसे ट्रैक से हटा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद जीएमसी थाने ले आई। यहां पहुंचे पति ने बताया कि वह मानसिक बीमार है। बात-बात पर झगड़ा करती है। घर पर दो साल के बेटे और चार बेटियों को घर में छोड़कर चली आई थी। पुलिस ने उसे पति के साथ भेज दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पारिवारिक विवाद का मामला था। महिला को घर भेज दिया गया है।