फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: बचाव पक्ष के अधिवक्ता के नहीं आने से टली सुनवाई, अब कोर्ट ने दी 23 मार्च की तारीख

Fri, 24 Mar 2023 03:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिकरू कांड के बाद पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम कनिष्क कुमार सिंह की कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
बिकरू कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में बिकरू कांड के आरोपियों पर की गई गैंगस्टर की कार्रवाई के मामले में बुधवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता के कोर्ट नहीं आने से सुनवाई नहीं हो सकी। अब न्यायालय ने सुनवाई के लिए 23 मार्च की तिथि नियत की है।

विज्ञापन

बिकरू कांड के बाद पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम कनिष्क कुमार सिंह की कोर्ट में चल रही है। मामले में कोर्ट में लगातार सुनवाई होने पर अब तक 23 आरोपियों के घटना के संबंध में बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
वहीं, अभी कई आरोपियों के बयान होने शेष हैं। विशेष लोक अभियोजक अमर सिंह भदौरिया ने बताया कि बुधवार को आरोपियों को जेल से अदालत में पेश किया गया, लेकिन उनके अधिवक्ता के नहीं आने से मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने मामले में अब 23 मार्च की तिथि नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें