फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कैलकुलेटिव रहा फिजिक्स का पेपर, छात्रों का सिर चकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की इंटर की परीक्षा में शुक्रवार को फिजिक्स का पेपर हुआ। अधिकांश छात्रों ने पेपर को मध्यम स्तर का बताया, जबकि कुछ ने इसे समय लेने वाला और कैलकुलेशन आधारित बताया।
विज्ञापन


परीक्षा के अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे, जिससे नियमित अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को राहत रही। शिक्षकों के अनुसार पेपर में तर्क आधारित और कॉन्सेप्ट क्लियर करने वाले प्रश्नों पर विशेष जोर था। छात्रों ने बताया कि शुरुआती प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे, लेकिन अंतिम खंड में जटिलता बढ़ गई। लंबे उत्तर और मल्टी-स्टेप कैलकुलेशन वाले प्रश्नों के कारण समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रहा। विषय विशेषज्ञों का मानना है कि यह पेपर मेहनती और नियमित तैयारी करने वाले छात्रों के लिए संतुलित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें