फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बदहवास हालत में हैलट पहुंची युवती, बोली- मेरे साथ गलत हुआ...हालत खराब होने पर अनजान शख्स ने छोड़ा

Sat, 04 Nov 2023 09:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: स्वरूपनगर थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसके परिजनों के बारे में रायबरेली पुलिस से संपर्क कर पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हैलट अस्पताल में एक युवती बदहवास हालत में मिली। इस दौरान स्टाफ ने इस बात की सूचना पीआरओ को दी। किसी तरह युवती से जानकारी की गई जिसने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात कही।

विज्ञापन

ये सुन वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।  आनन फानन उसे इमरजेंसी में भर्ती कराकर आलाधिकारियों को सूचना देकर इलाज शुरू किया गया। हैलट अस्पताल में शुक्रवार सुबह आठ बजे के आसपास एक 23 वर्षीय युवती इमरजेंसी के बाहर बदहवास हालत में मिली।
पीआरओ पल्लवी शुक्ला ने बताया कि उसने अपना पता रायबरेली बताया।  उसका कहना है कि उसके साथ एक गैर समुदाय के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। हालत खराब होने पर उसके साथी उसे यहां छोड़ गए हैं। इसकी जानकारी होने पर पीआरओ ने उच्चाधिकारियों से मामले से अवगत कराया।  

विज्ञापन

मानसिक रूप से विक्षिप्त है युवती
इसके बाद उसे फिलहाल इमरजेंसी में भर्ती कराकर इलाज शुरू किया गया है।  घटना के बाद वह बहुत दहशत है। इस संबंध में स्वरूपनगर थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसके परिजनों के बारे में रायबरेली पुलिस से संपर्क कर पता कराया जा रहा है।

पड़ोसी ने किशोरी संग किया दुष्कर्म
वहीं, पनकी निवासी किसान ने कार सवार पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पनकी इलाके की रहने वाली किशोरी शुक्रवार शाम को अपनी मां के साथ खेत में काम करने गई थी। जहां मां को प्यास लगने पर किशोरी पानी लेने के लिए घर जा रही थी।

सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया
आरोप है कि तभी रास्ते में अपने साथी के साथ पहुंचा कार सवार पड़ोसी मदद के नाम पर उसे अपनी कार में बैठा लिया।  इसके बाद सुनसान जगह पर ले गया, जहां पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में घर लौटी किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
इस पर परिजन आरोपी की तलाश में निकले। लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। जिसके बाद थाने पहुंचे परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पनकी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें