आशीष के परिवार को 1.90 लाख रुपये ही दिए
पुलिस सूत्रों के मुताबिक नाबालिग चालक के डॉक्टर पिता से बिचौलियों ने डील की। पैसा उनसे लिया गया, मगर आशीष के परिवार को 1.90 लाख रुपये ही दिए। इसके बाद में और रुपयों की मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के नाम पर की गई। जबकि, डॉक्टर से पूछताछ में एक पुलिस अधिकारी के सामने 15 लाख देने की बात कबूली।
पीड़ित परिवार के आज दर्ज होंगे बयान
एडीसीपी सेंट्रल को शुक्रवार पीड़ित परिवार के घर जाकर उनके बयान दर्ज करने थे, लेकिन कारोबारी के बेटे की हत्या में साक्ष्य एकत्रित करने के चलते नहीं जा सकीं। शनिवार को वह पीड़ित परिवार से मिलकर उनके बयान दर्ज करेंगी।