वहीं, टास्क फोर्स इस बात पर ज्यादा ध्यान देगी कि ज्यादा से ज्यादा छात्रों को नौकरी मिल सके। टॉस्क फोर्स इसके संस्थानों में नए कोर्सों के संचालन के लिए आवश्यक उपकरणों और प्रशिक्षकों को भी उपलब्ध कराएगी। अभी फोर्स में दस सदस्य हैं, बाद यह 21 सदस्यीय होगी। टास्क फोर्स के अध्यक्ष प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग हैं।
ये होंगे समिति के सदस्य
प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, सचिव प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, मिशन निदेशक कौशल विकास, विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा, विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, निदेशक प्राविधिक शिक्षा, निदेशक आईआईटी द्वारा नामित दो सदस्य, कुलपति एकेटीयू लखनऊ, कुलपति एमएमटीयू गोरखपुर, उद्योगों के पांच सदस्य और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र के पांच सदस्य।