इटावा। जिले के व्यापारिक संगठनों ने रविवार का लॉकडाउन समाप्त किए जानेे पर हर्ष जताया है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना केस घटने के बाद से संगठन सरकार से रविवार की बंदी समाप्त किए जाने की मांग करता आ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने कहा रविवार की बंदी समाप्त होने से उन व्यापारियों को लाभ मिलेगा, जो रविवार को रक्षाबंधन का पर्व होने की वजह से बंदी को लेकर चिंतित थे। कहा अब दुकानदारों को सरकार के इस फैसले से बड़ी राहत मिलेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष डा. एके शर्मा, प्रदेश संयुक्त मंत्री शिव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री विशाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष बीके वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश चंद्र यादव, उपाध्यक्ष सुमन यादव व गोरखनाथ वर्मा, महामंत्री शैलेश जैन, सुनीत चौहान, मीडिया प्रभारी ओम रतन कश्यप, युवा जिलाध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी आदि पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है।
उधर, शहर अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने प्रशासन से मांग की है कि अब नुमाइश चौराहे के पास रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार को फिर से लगवाया जाए। जिससे रेहड़ी दुकानदारों की रोजी रोटी की समस्या दूर हो सकेगी।