फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदम से कदम मिले, वंदेमातरम गूंजा

Wed, 13 Jan 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री एम की आशा यात्रा में हजारों कदम से कदम मिले और लबों पर वंदेमातरम की गूंज रही। फूलबाग से लेकर ग्रीनपार्क तक बच्चे, महिलाएं, जवान सभी सद्भाव के रंग में रंगे थे। कड़े सुरक्षा घेरे में चल रहे आध्यात्मिक गुरु श्री एम की यात्रा पर सौ क्विंटल फूलों की बरसात हुई।
विज्ञापन


रास्ते भर मानव शृंखला बनाए खड़े बच्चों ने भारत माता की जय का नारा बुलंद किया। यात्रा में चल रहे बैंड-बाजों पर गीतों की धुन से देशभक्ति का माहौल बना था। सुबह दस बजे से फूलबाग में यात्रा का माहौल था। कोई कुर्ता-पाजामा पहने तिरंगा लहरा रहा था तो कई बच्चे अलग-अलग भेष रखे विविधता में एकता का संदेश दे रहे थे।

कानों में वंदेमातरम और भारत माता की जय की गूंज थी। स्वामी विवेकानंद पर विशेष अभिव्यक्ति, दुर्गा स्तुति पर आधारित सामूहिक गान, भारत माता समूह गान की प्रस्तुति के बाद करीब 10ः30 बजे मंच पर पहुंचे श्री एम ने फूलबाग में मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


फिर यात्रा की शुरुआत हुई। सबसे पहले पुलिस के घोड़े, भारी फोर्स, यात्रा पर फूल फेंकती हुई तोप बाहर निकली। इसके बाद कारवां जुड़ता गया। क्राइस्ट चर्च कालेज तक पहुंची यात्रा में कई स्कूलों के बच्चे, सामाजिक संस्थाओं की टीम, बैंड-बाजा लिए बच्चे जुड़ते गए।

सड़क के दोनों तरफ खड़े बच्चे और अन्य लोग यात्रा पर फूल बरसा रहे थे।  बड़ा चौराहा होते हुए रैली चेतना चौराहा पहुंची तो फिर थोड़ी देर के लिए रोक दी गई। इसके बाद सरसैया घाट चौराहे पर यात्रा को रोका गया। यहां बने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर रहे बच्चों के बीच श्री एम पहुंच गए। पुलिस लाइन के पास से डीएम भी यात्रा के साथ चलने लगे। थोड़ी ही देर में यात्रा ग्रीन पार्क पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें