कल्याणपुर थाने में तैनात एक एसएसआई का युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल हो गया। इसमें वो युवक को धमकी देता नजर आ रहा है। एसीपी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर के कल्याणपुर थाने में तैनात एसएसआई मनोज कुमार पाठक का अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में एसएसआई एक मारपीट के मामले में थाने आए पीड़ित पक्ष की पैरवी कर रहे युवक को उखाड़ देने की धमकी देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
एसएसआई का वीडियो जब अधिकारियों तक पहुंचा, तो उन्होंने जांच कराने की बात कही है। इस संबंध में एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।