फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : पहलवानों ने दंगल में दिखाएं दांवपेच

विज्ञापन
फोटो-6- दंगल में एक दूसरे से हाथ मिलाते पहलवान। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। रेहुटा ग्राम पंचायत में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब और उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने दम दिखाए। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण आए।
विज्ञापन

रेहुटा गांव में गोडानी बाबा दंगल समिति ने दंगल का आयोजन किया। पंजाब के पहलवान राकेश और हरियाणा के पहलवान सुनील कुमार के बीच पहली कुश्ती हुई। इसमें राकेश ने जीत हासिल की। मेरठ के हेमराज और बनारस के ओमप्रकाश के बीच हुई कुश्ती में हेमराज की जीत हुई। प्रयागराज के महेश प्रसाद और चित्रकूट के राजू के बीच कांटे की टक्कर हुई।
राजू ने महेश प्रसाद को पटकनी दी। राजस्थान के अमर राठौर और हमीरपुर के कमल में अमर रठौर की जीत हुई। बांदा के करन सिंह व फतेहपुर के लवलेश में करन सिंह की जीत हुई। तीन कुश्तियां बराबरी पर रहीं। इस तरह से 12 से अधिक पहलवानों ने दमखम दिखाएं।
विज्ञापन

विजेता को पुरस्कृत किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव में हर साल दंगल का आयोजन किया जाता है। स्थानीय युवक भी कुश्ती में भाग लेते हैं। कोषाध्यक्ष अशोक कुमार यादव, उपाध्यक्ष राम मिलन यादव, प्रधान रामानंद यादव, डॉ. विनय यादव, पूर्व प्रधान गोपी यादव, इंद्राज यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें