फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: पीएम मोदी के बाद सीएम योगी से मिले सपा सांसद सुखराम, सियासी चर्चाएं तेज

Fri, 15 Apr 2022 06:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 का लक्ष्य हासिल करने के लिए कमर कस ली है। इसी संदर्भ में सीएम योगी आदित्यनाथ से सपा राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह यादव की मुलाकात को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम योगी से मिले सपा राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद राज्यसभा सांसद चौधरी सुखराम और उनके पुत्र मोहित यादव का परिवार अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शरण में पहुंच गया है। सांसद सुखराम की तरफ से इस मुलाकात को औपचारिक बताया जा रहा है, लेकिन उनके पुत्र मोहित यादव पहले से ही भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन चुके हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री की तरह मुख्यमंत्री की तरफ से भी मोहित को संगठन में काम करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का दिशानिर्देश मिला है।

विज्ञापन

बता दें कि मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव पहले ही भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। शिवपाल यादव भी भाजपा से नजदीकियां दिखा रहे हैं। वहीं, करीब दो महीने पहले मोहित यादव को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी। उसके बाद से यह चर्चा होने लगी थी कि मोहित यादव को एमएलसी का टिकट मिल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन

अब यह कहा जा रहा है कि उन्हें पार्टी में कोई पद मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री से मिलने के दौरान चौधरी सुखराम ने अपने पिता चौधरी हरमोहन सिंह यादव की जन्मशती के उपलक्ष्य में जानकारी दी और उन्हें अपने पिता की स्मृति में लिखी गई एक पुस्तिका भी भेंट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें