फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बिहार की महिला व उसके दो बच्चों को 50 हजार में बेचा, पुलिस ने किया बरामद

Thu, 25 Nov 2021 12:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
पीड़िता इंद्रावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार से एक महिला व उसके दो बच्चों को गांव के युवक ने औरैया के बबाइन में रहने वाले कपिल नाम के व्यक्ति को 50 हजार में बेच दिया। खरीदार युवक की प्रताड़ना से परेशान महिला ने किसी तरह से पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को बरामद कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। पुलिस को जानकारी देते हुए इंद्रावती (27) पत्नी सुनील ने बताया कि वह शाहीपुर थाना इटारी बिहार की रहने वाली है। पांच अक्टूबर को गांव का नान जी उसे गोवा में नौकरी कर रहे पति के पास छोड़ने की बात कह लाया था।

औरैया आने के बाद उसने बबाइन गांव के कपिल नाम के व्यक्ति को उसे व उसके दो बच्चे दुर्गा (2), प्रीती (एक वर्ष) को पचास हजार में बेच दिया। आरोप है कि कपिल उसे व बच्चों को मारपीट कर प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन


बुधवार की रात किसी तरह उसने पुलिस को सूचना दी। गुरुवार सुबह पुलिस ने पास के ही साबदा गांव के एक घर से महिला व उसके बच्चों को बरामद किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें